
राजन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भारतीय अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की होगी, जो पिछले वित्त वर्ष में नौ साल के निचले स्तर पर आ चुकी है। एक नजर राजन के अब तक के सफर पर... जन्म
03 फरवरी 1963 (भोपाल) शिक्षा : - सातवीं कक्षा तक विदेश में पढ़ाई। - स्कूल की बाकी की पढ़ाई दिल्ली से। - 1985 में आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। - आईआईटी दिल्ली में गोल्ड मेडल मिला था रघुराम राजन को। - 1987 में आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) - 1991 में मेस्साचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैनेजमेंट में पीएचडी करियर
-1991 में शिकागो यूनिवर्सिटी से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में करियर की शुरुआत की। - अक्तूबर 2003 से दिसंबर 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मुख्य अर्थशास्त्री। - नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री के द्वारा भारत सरकार में आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए। - 10 अगस्त 2012 को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। तब इन्होंने तत्काल मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु का स्थान लिया, जो अब विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैं। उपलब्धियां: - आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाले भारतीय मूल और किसी भी विकासशील देश के सबसे युवा और पहले व्यक्ति रहे। - रघुराम राजन ने वर्ष 2008 की आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की थी, जो पूरी दुनिया के सामने आई।
No comments:
Post a Comment