Sunday 4 August 2013

सुशील कुमार शिंदे के फेफड़े का हुआ ऑपरेशन

Image Loading
Sushil kumar shinde
केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का रविवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। शिंदे की बेटी प्रणिति ने बताया कि उन्हें फेफड़े से संबंधित बीमारी है।
शिंदे शनिवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह डॉ. आर देशपांडे और डॉ. ए जोग की देख रेख में हैं। कांग्रेस विधायक प्रणिति शिंदे ने बताया कि ऑपरेशन छोटा सा था और इसकी तैयारी पहले से रविवार के लिए कर ली गई थी। इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। ऑपरेशन के बाद शिंदे को तीन दिनों के लिए शल्य गहन चिकित्सा इकाई में रखा जाएगा। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। शिंदे ने शनिवार को मुंबई में भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई) में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया और शाम के वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में भी शिरकत की।

No comments:

Post a Comment