Friday 9 August 2013

मोस्टवांटेड हाफिज सईद के निशाने पर राजधानी, हाई अलर्ट जारी

Image Loading
खुफिया ब्यूरो (आईबी) द्वारा आशंका जताई गई है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोई आतंकवादी हमला हो सकता है। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया ग या है।
यह जानकारी दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। खुफिया विभाग से मिले पत्र के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। आईबी ने दिल्ली पुलिस को निर्दिष्ट खतरे के संबंध में एक पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस (विशेष शाखा) के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि हमें 15 अगस्त से पूर्व आतंकवादी हमले के संबंध में आईबी का एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, ''दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और चेतावनी के बाद बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, ऊंची इमारतों और सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।'' सूत्रों के मुताबिक लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और 26/11 के मास्टरमाइंड मोस्ट वांटेड हाफिज सईद की निगाहें राजधानी दिल्ली में आतंकी हमला करवाने पर है। कराची में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने साल 2000 में लाल किले पर किए गए आतंकी हमले को दोहराने की धमकी दी। हाफिज सईद ने कहा कि भारत में साल 2000 जैसा हमला किया जरूरी हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि सईद की इस धमकी के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खबरों के अनुसार छह अगस्त को भारतीय जवानों पर हमले से पूर्व तीन अगस्त को सईद ने पुंछ सेकटर में पाकिस्तानी चौकी पर जाकर सीमा कार्रवाई टीम (बीएटी) से मुलाकात की। इसी टीम के हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गये थे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जमा उद दावा को आतंकी संगठन घाषित कर चुकी है। अमेरिका ने भी पिछले साल सईद पर 100 लाख डॉलर के ईनाम की घोषणा की थी, लेकिन वह अब भी खुलेआम घूम रहा है। उधर लाहौर में मुंबई पर 26:11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज की अगुवाई की। इसके कुछ ही घंटों पहले जमात उद दावा प्रमुख ने ट्विट किया था, समय नजदीक है जब कश्मीर, फलस्तीन और बर्मा के दबे कुचले लोग आजादी की हवा में ईद मनाएंगे। हजारों लोगों ने सईद के साथ ईद की नमाज अदा की। सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम है। लोगों के जमा होने से पूर्व सईद के फोटो वाले पोस्टर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे हुए थे। सईद ने अपने टि्वट में कहा, वह समय करीब है जब कश्मीर, फलस्तीन और बर्मा के लोग आजादी की हवा में ईद मनाएंगे। इंशाल्लाह। उसने लिखा, इसलिए इस परीक्षा की घड़ी में हम आपको ईद मुबारक कहते हैं। जल्द ही दुनिया आपकी जीत के बाद आपको ईद मुबारक कहेगी। अल्लाह इसे स्वीकार करे। उसने अपने एट दी रेट आफ हाफिज सईद जेयूडी एकाउंट से टि्वट किया, अल्लाह आपके बलिदान को बेकार नहीं जाने देगा। इस्लाम मजबूत होगा, वह समय करीब है। भारत बार-बार पाकिस्तान से कहा चुका है कि वह मुंबई हमलों के साजिशकर्ता को कानून के कठघरे में खड़ा करे। उसे कई बार पाकिस्तान में भारत विरोधी रैलियों को संबोधित करते देखा गया है। पाकिस्तान कहता है कि उसके पास सईद के खिलाफ कोई सबूत नहीं है ।

No comments:

Post a Comment