Monday 5 August 2013

कपड़ों की तरह बदलिए अब अपना चेहरा

Image Loading
Change our face like cloths
फंतासी फिल्मों में झट से चेहरे को बदलने के दृश्यों को देखकर हम हैरान होते रहे है, लेकिन प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के क्षेत्र में विकसित तकनीकों की बदौलत अब ऐसा हकीकत में भी होने लगा है। ऐसा पूरे चेहरे के प्रत्यारोपण से संभव होने लगा है।
       
वैज्ञानिकों ने अब पूरे चेहरे का प्रत्यारोपण (एफएफटी) करने में सफलता हासिल कर ली है। अमेरिका के बर्मिघम एंड वेमेन्स हॉस्पिटल के शल्य चिकित्सकों ने मार्च 2=11 में अमेरिका में पहली बार पूरे चेहरे का प्रत्यारोपण किया था। इस वर्ष भी अमेरिका में तीन लोगों के चेहरे को प्रत्यारोपित किया जा चुका है।
कुछ समय पहले स्पेन में पहली बार सम्पूर्ण चेहरा प्रत्यारोपित किया गया था। इस सर्जरी के जरिये नाक, होंठ और त्वचा को पूरी तरह बदल दिया जाता है। इसके अलावा चेहरे की तांत्रिकाओं को भी बदला जाता है ताकि स्पर्श से होने वाली संवदेनाओं को महसूस किया जा सके। वर्ष 2005 में चेहरे के आंशिक प्रत्यारोपण की पहली सर्जरी की गयी थी।
     
कॉस्मेटिक, प्लास्टिक सर्जन तथा कास्मेटिक लेजर सर्जरी सेंटर आफ इंडिया (सीएलएससीआई) के निदेशक डॉक्टर पी.के. तलवार ने इस बारे में बताया कि हालांकि भारत में इस तरह की सर्जरी की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ समय में यहां भी ऐसी सर्जरी उपलव्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की बदौलत अब ताउम्र जवान एवं सुंदर दिखने की ख्वाहिश आज हकीकत में बदल रही है। उम्मीद है कि कॉस्मेटिक सर्जरी के क्षेत्र में विकसित नई तकनीकों की बदौलत आने वाले समय में अपने शरीर के आकार-प्रकार एवं रूप-रंग को पोशाक की तरह बदलना संभव हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment