Saturday 21 December 2013

पहाड़ में सांस्कृतिक उत्सव

Image Loading
पहाड़ों की रानी मसूरी में चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यहां 2 7 से 30 दिसंबर 2013 के बीच संगीतमय प्रस्तुतियों की गूंज उठेगी। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय और सिटी बोर्ड मसूरी इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।
27 दिसंबर:  सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उद्घाटन समारोह भी इसी दिन होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक परेड भी होगी। अभिनेता टॉम ऑल्टर, गालिब पर एक नाटक प्रस्तुत करेंगे। दिन के कार्यक्रम का समापन ए शिवमणि के म्यूजिक कार्यक्रम, सितारवादक अरविंद चेरी व पियानो स्टीफन देवासे से होगा। 28 दिसंबर: भारत सरकार के टैक्सटाइल मंत्रालय की ओर से फैशन शो का आयोजन होगा, जिसमें बहुत से मशहूर डिजाइनर व मॉडल्स शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हैरिटेज वॉक, साइकलिंग, माउंटेन बाइकिंग, पर्वतारोहण आदि कार्यक्रम भी होंगे। 29 दिसंबर: इस दिन कई गतिविधियां होंगी, जिनमें बैंड प्रतियोगिता ट्रैजर हंट, रोलर स्केटिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा यहां प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड भी कार्यक्रम में पधारेंगे। इसी दिन उत्तराखंड के मशहूर गायक नरेंद्र सिंह नेगी के साथ एक म्यूजिकल शाम होगी। फिल्मी संगीत प्रेमियों के लिए भी यहां मनोरंजन के पर्याप्त मौके होंगे, क्योंकि कई फिल्मी हस्तियां यहां मौजूद होंगी। प्रीतम भरतवाण व बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिबानी कश्यप भी परफॉर्म करेंगी। 30 दिसंबर: इस दिन हैरिटेज वॉक, पेंटिंग प्रतियोगिता, विंटेज कार रैली भी योजना में शामिल की गई हैं। इसके अलावा शाम को कई बॉलीवुड सिंगर भी परफॉर्म करेंगे। अंत में 31 दिसंबर की रात मसूरी की गन हिल्स में फायरवर्क्स प्रदर्शित किया जाएगा और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment