Saturday 21 December 2013

दिल्ली की जनता ने कहा, आम आदमी पार्टी बनाए सरकार

Image Loading
दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का ‘जनादेश’ दे रही है। राजधानी में शुक्रवार को पहले दिन हुई 15 जनसभाओं में 90 फीसदी लोगों का कहना था कि ‘आप ’ ही सरकार बनाए।
अब तक मैसेज, वेबसाइट, आईवीआर के तहत आए मतों में भी 80 फीसदी जनता ने अरविंद  केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जाहिर की है। खुद ‘आप’ ने भी दिल्ली में सरकार बनाने का संकेत दिया है। पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि हमें ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दिल्ली की जनता चाहती है आम आदमी पार्टी सरकार बनाए। उन्होंने कहा अंतिम निर्णय जनादेश के बाद ही लिया जाएगा। ‘आप’ दिल्ली में 25 लाख पर्चे बांटकर लोगों से सरकार बनाने को लेकर रायशुमारी कर रही है। अब तक लाखों लोग विभिन्न माध्यमों से ‘आप’ को अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। देर रात तक आईवीआर, वेबसाइट और एसएमएस के जरिए सवा छह लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें से भी करीब 80 फीसदी लोग सरकार बनाने के पक्ष में हैं। सोशल मीडिया में भी दिल्ली वासियों ने अरविंद केजरीवाल को सरकार बनाने को कहा। शुक्रवार को छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की गईं। शनिवार को भी छह विधानसभा क्षेत्रों 16 जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। नौटंकी कर रही ‘आप’
‘आप’ नौटंकी कर रही है। वे शहर को लेकर गंभीर नहीं है जिस वजह से हर मामला जनता पर छोड़ रहे हैं। उन्होंने आज तक स्पष्ट नहीं किया कि वे कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे या नहीं। कांग्रेस नहीं चाहती कि दोबारा मतदान हो। इसका बोझ भी आम जनता पर पड़ेगा, इसलिए हम चाहते हैं कि ‘आप’ सरकार बनाए।
- अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

No comments:

Post a Comment