Sunday 22 December 2013

मुंबई को अब देना होगा कांग्रेस मुक्त इंडिया का नारा:मोदी

Image Loading
नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित विशाल रैली में कहा कि 1960 से पहले गुजरात और महाराष्ट्र एक ही थे। गुजरात वृहद महाराष्ट्र का हिस्सा था। अलग होने के बाद गुजरात के पास कुछ नहीं था, लेकिन आज उसके पास सबकुछ है।
मोदी ने कहा कि देश के सामने मौजूद समस्याओं का कारण हमारा इतिहास अथवा भूगोल नहीं, बल्कि कांग्रेस नीत सरकारें हैं। मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास को बढ़ावा देकर बीमारू राज्य के तमगे को हटाने में राज्य की मदद की। गुजरात ने साबित कर दिया कि अगर दिल में कुछ करने का जुनून हो तो किसी भी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सभी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए राज्य में अभी तक 26 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मोदी ने कहा कि मुंबई की धरती जहां से क्विट इंडिया का नारा दिया गया था, वहीं से कांग्रेस मुक्त इंडिया का नारा दिया जाना चाहिए। की मुंबई में जारी रैली में भाड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी शक्ति झोंक दी है। भाजपा का मकसद महाराष्ट्र की 48 सीटों में से अधिकांश जीतना है। गौरतलब है कि पिछले 15 सालों से महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सत्ता है। चंद दिनों पहले आदर्श सोसायटी से जुड़ी रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार द्वारा खारिज करने के बाद भाजपा और शिवसेना इसे चुनावी मुद्दा बना बनाती जा रही है। संभव है कि आज की रैली में मोदी भी इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार, खासकर कांग्रेस पर हमले कर सकते हैं। खास बात यह है कि रैली में बीजेपी ने 10 हजार चाय वालों को न्योता दिया है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस रैली में लाखों के आने का दावा किया गया है। मुंबई में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सात-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएमगी। खतरे की सर्वाधिक ऊंची श्रेणी में रहने के कारण मोदी को सात-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आतंकवाद निरोधक इकाई भी सक्रिय है। रैली को मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव और महाराष्ट्र के भाजपा मामलों के प्रभारी राजीव प्रताप रूडी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे और पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी भी संबोधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment