Saturday 21 December 2013

कान छेदने से कम हो सकता है वजन

Image Loading
कोरियाई अनुसंधानकर्ताओं ने कान छेदने से वजन कम होने का दावा किया है। इस अध्ययन के बारे में दिये गये बयान में कोरियाई अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने 91 लोगों पर अध्ययन में पाया कि कान के बाहरी हिस्से को छेदने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
     
इन लोगों को तीन वर्गों में बांटा गया। एक वर्ग के लोगों के कान के बाहरी हिस्से पर पांच जगह छेदा गया। दूसरे वर्ग के लोगों के कान में एक जगह छेदन किया गया, जबकि तीसरे वर्ग के लोगों के कान छेदे ही नहीं गये। अध्ययन के दौरान तीनों ही वर्गों के लोगों को एक समान खाना और निर्देश दिये गये।
      
इन तीनों वर्गों मे शामिल लोगों के वजन का आकलन चार सप्ताह बाद किया गया, तो उनके वजन में काफी अंतर देखने को मिला। जिस वर्ग के लोगों के कान मे पांच छेद किये गये थे, उनका वजन कम देखा गया। दूसरी ओर जिस वर्ग के लोगों के कान छेदे नहीं गये थे, उस वर्ग के लोगों के वजन में कोई अंतर नहीं आया।
      
अध्ययन में पाया गया कि कान नहीं छेदे गये लोगों की तुलना में बाकी दो वर्गों के लोगों के वजन में केवल चार सप्ताह में ही काफी अंतर देखने को मिला। इस अनुसंधान के साथ दी गई अतिरिक्त सूचना में बताया गया है कि कान छेदन चिकित्सा पद्धति के बारे में सबसे पहले 1956 में फ्रांस के एक चिकित्सक द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर ही अनुसंधान को किया गया है।
फ्रांसीसी चिकित्सक ने एक मरीज का इलाज कान के बाहरी हिस्से को जलाकर किया था, जिसके बाद यह माना गया था कि कान के बाहरी हिस्से से पूरे शरीर का नियंत्रण होता है।

No comments:

Post a Comment