अर्जुन ने कहा कि वे दोनों डिजायनर मसाबा की नियमित ग्राहक सोनम कपूर के कार्यक्रम में न पहुंच पाने के कारण इसमें शामिल हुए हैं। इससे एक अच्छी बात यह हुई कि चाचा-भतीजे को साथ समय बिताने का मौका मिला। फैशन शो में शुक्रवार की शाम निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर काले रंग की शेरवानी और सफेद रंग के चूड़ीदार में अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैम्प पर नजर आए। अनिल ने भी काले रंग की शेरवानी पहनी थी। अनिल कपूर की बेटी और अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर मसाबा के डिजाइंस की प्रशंसक हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी सोनम की गैरहाजिरी की भरपाई करने में कामयाब रही। अनिल ने कहा कि सोनम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं इसलिए हमें यह मौका मिला, तो मौके को क्यों गंवाना। वैसे भी महंगे और शानदार कपड़े पहनकर रैम्प पर चलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। मशहूर ब्रांड सत्य पॉल की डिजाइनर मसाबा ने कहा कि उनका संग्रह खास कर आधुनिक और नए जमाने की दुल्हनों के लिए है।
Sunday, 4 August 2013
सोनम के बिना रैम्प पर दिखे अनिल,अर्जुन

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment