लड़के को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है, क्योंकि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को जानते थे। सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाला लड़का किसी बात को लेकर लड़की से नाराज था। बुधवार को जब क्लास चल रही थी तो लड़का क्लास में घुसा और फिर लड़की से उसकी नोंकझोंक हुई। इसके बाद लड़के ने कुल्हाड़ी से लड़की पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला लड़का किसी बात को लेकर लड़की से नाराज था और इसी वजह से उसने हमला किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों के साथी छात्रों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद जेएनयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जेएनयू प्रशासन का कहना है कि छात्र जेएनयू का ही था और किसी भी छात्र को कैंपस में कही भी आने जाने की कोई मनाही नहीं होती है।
Wednesday, 31 July 2013
जेएनयू में छात्रा पर हमला, आरोपी मरे, पीड़िता गंभीर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment