Monday, 26 March 2012

क्या आप जानते हैं: भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री कौन थी?

1. भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री थी। 
 
- देविका रानी रोरित
 
2. पिंजर किसकी कृति है।
 
- अमृता प्रितम की
 
3. देश के पहले हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र उदंत मरतड के संपादक कौन थे। 
 
- युगल किशोर शुक्ल
 
4. सात पहाड़ियों पर बसा शहर कौनसा है।
 
- तिरुवनंतपुरम (केरल का)
 
5. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कामरेड नामक समाचार पत्र के संपादक कौन थे। - मो. अली जिन्ना
 
6.राज्य में सर्वाधिक हल्दी का उत्पादन कहां होता है।
- उदयपुर
 
7. राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक कौन थे।
 
-रघुनाथ सिंह
 
8. राजस्थान में सर्वाधिक कृष्ण मृग किस अभयारण्य में है।
 
-तालछापर
 
9. ऊंट महोत्सव का आयोजन कहां किया जाता है।
 
- बीकानेर
 
10. महाराणा प्रताप की छतरी कहां स्थित है।
 
- बाडोली
 
11. राजपुताना का इतिहास किसकी कृति है।
 
- गौरीशंकर ओझा 
 
12. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थान पर मनका निर्माण का कारखाना के अवशेष मिले हैं।
 
- लोथल व चन्हूदड़ो
 
13. भोजप्रबंध पुस्तक का लेखक कौन था।
 
- बल्लाल
 
14. विक्रमांकदेवचरित की रचना किसने की थी।
 
- बिल्हण
 
15. जैन ग्रंथ कल्पसूत्र की रचना किसने की थी।
 
- भद्रभाहू
 
16. बुद्धरचित महाकाव्य की रचना की थी।
 
- अश्वघोष
 
17. महायान संग्रह, महायान सूत्रालंकार बौद्ध ग्रंथ किसने लिखा था।
 
- असंग
 
18. चतु: शतक पुस्तक किसने लिखी थी।
 
- नागाजरुन
 
19.दीपवंश व महावंश किस भाषा के ग्रंथ हैं।
 
- पालि भाषा
 
20.महर्षि वाल्मीकि का असली नाम क्या था।
 
- रत्नाकर 

Krish Rao


Saturday, 17 March 2012

आम बजट : जानिए क्‍या हुआ सस्‍ता, क्‍या हुआ महंगा

नई दिल्‍ली. वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सातवां बजट (मुख्‍य बातेंपेश कर दिया है। सर्विस टैक्‍स में 2 फीसदी की बढोतरी करने का ऐलान किया गया है। सर्विस टैक्‍स 10 से 12 फीसदी हुआ। अब कुछ सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर सर्विस टैक्‍स लगेगा। होटल-रेस्‍टोरेंट में खाना, जिम, कोचिंग, फोन बिल, टीवी, फ्रिज, एसी, सीमेंट महंगा हुआ है। गोल्‍ड, डायमंड, प्‍लेटिनम, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा के दाम भी बढ़ेंगे। पेट्रोल महंगा होने के भी पूरे आसार हैं।

इस साल के बजट में एक्‍साइज ड्यूटी में भी दो फीसदी का इजाफा किया गया है। बड़ी कारें दो फीसदी महंगी होंगी। विदेशी साइकिल, हवाई सफर, घूमने और पार्लर पर भी महंगाई की मार पड़ी है। हालांकि मोबाइल, गहने के दाम नहीं बढ़ेंगे। एलईडी, एलसीडी, सौर ऊर्जा लैंप, सीएफएल बल्‍ब, माचिस सस्‍ते होंगे। एड्स, कैंसर की दवाएं सस्‍ती होंगी। नमक, सोया उत्‍पाद सस्‍ते होंगे। ऊनी, रेशमी, रेडिमेड कपड़े, खाद, कोयला सस्‍ते हुए हैं।

आयकर छूट की सीमा बढ़ी
आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर 2 लाख तक कर दी गई है। इससे पहले एक लाख 80 हजार तक आय पर कर से छूट मिलती थी। स्‍लैब में भी बदलाव हुआ है। अब 2 से 5 लाख की आय पर 10 फीसदी, 5 से 10 लाख की आय पर 20 फीसदी और 10 लाख से ऊपर की आय पर 30 फीसदी टैक्‍स लगेगा। प्रणब मुखर्जी ने भरोसा दिया है कि काले धन पर सरकार इसी सत्र में श्‍वेत पत्र लाएगी। विदेशी बैंकों में जमा काला धन लाने पर 82 देशों से समझौते हुए हैं।

10 लाख तक आय वालों के लिए खुशखबरी
आयकर छूट की सीमा 1.80 लाख रुपये से बढ़ा कर दो लाख रुपये कर दी गई है। 10 लाख रुपये तक आय वालों के लिए एक और खुशखबरी है। इनके राजीव गांधी इक्विटी योजना में निवेश पर 50 फीसदी कर छूट मिलेगी। शेयर बाजार में 50 हजार के निवेश पर 25 हजार टैक्‍स छूट मिलेगी। सस्‍ते मकान खरीदने वालों के लिए भी खुशखबरी है। 25 लाख तक के घर के लिए ब्‍याज में 1 फीसदी की छूट इस साल भी मिलती रहेगी। सस्‍ते घरों के लिए बिल्‍डर विदेश से कर्ज ले सकते हैं।

दिसंबर 2012 तक पीडीएस की नई स्‍कीम लागू होगी। पीडीएस नेटवर्क कंप्‍यूटरीकृत होगा। इंदिरा गांधी पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि 200 से बढ़ाकर 300 रुपये हर महीने कर दी गई है। छात्रों को लोन के लिए क्रेडिट गारंटी फंड की व्‍यवस्‍था की जाएगी। ब्‍लॉक स्‍तर पर 6000 स्‍कूल की योजना है। सर्व शिक्षा अभियान के लिए 25, 500 करोड़ और जुटाए जाएंगे। एम्‍स जैसे सात मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। रक्षा सेवाओं के लिए 1, 93, 407 करोड़ का बजट रखा गया है। अर्ध सैनिक बलों के लिए 4000 मकान बनाए जाएंगे।

किसानों को तोहफा
पांच लाख 75 हजार करोड़ कृषि कर्ज दिया जाएगा। वक्‍त पर कर्ज लौटाने वाले किसानों को 3 फीसदी की अतिरिक्‍त छूट दी जाएगी। किसान कार्ड एटीएम में भी चलेंगे। शहरी स्‍वास्‍थ्‍य मिशन शुरू होगा। नेशनल फूड सिक्‍योरिटी मिशन का प्रस्‍ताव है।


प्रणब ने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार की उम्‍मीद थी पर नहीं हुई। यूरोप में आर्थिक संकट और गहरा गया है। कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ी, जापान में भूकंप का असर हुआ। आर्थिक सुधार में गति लाने के लिए कठोर फैसले लेने होंगे। उम्‍मीद है कि मुद्रास्‍फीति कम होगी। निजी निवेश, कृषि, परिवहन और ऊर्जा पर जोर देना होगा। महंगाई रोकने में कामयाबी मिली है। अर्थव्‍यवस्‍था फिर पटरी पर लौट रही है। निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ाने पर जोर है। जीएसटी अगस्‍त 2012 में लागू होगा। डीटीसी सिफारिशों पर जल्‍द कदम उठाए जाऐंगे।

अगले साल जीडीपी 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है। सरकार का घाटा लक्ष्‍य से 1.25 फीसदी ज्‍यादा हुआ है। सब्सिडी से सरकारी घाटा बढ़ा है, अगले साल महंगाई दर और कम होगी। लेकिन तेल सब्सिडी में कटौती के संकेत हैं। 50 जिलों में किरोसीन-एलपीजी पर सीधे सब्सिडी के इंतजाम किए गए हैं। खाद सब्सिडी सीधे दुकानदार को मिलेगी। किराना कारोबार में 51 फीसदी विदेशी निवेश का लक्ष्‍य। आम सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। सरकार खाद्य सुरक्षा कानून के लिए पैसा जुटाएगी। साल 2012-13 में 30 हजार करोड़ रुपये विनिवेश का लक्ष्‍य रखा गया है। 60 हजार करोड़ के इंफ्रास्‍टक्‍चर बॉन्‍ड जारी किए जाएंगे। ये बॉन्‍ड टैक्‍स फ्री होंगे।

यारों ने महाशतक पर क्या कहकर निभाई यारी..



मास्टर ब्लास्टर के शतक पर उनके साथ खेले खिलाड़ियों ने कहा।
एक यादगार दिन

सचिन के 100वें शतक का पूरे देश को इंतजार था, जो शुक्रवार को पूरा हो गया। यह दिन क्रिकेट के इतिहास में यादगार रहेगा। सचिन महान खिलाड़ी हैं। वह जगह ऐतिहासिक है जहां क्रिकेट के भगवान ने यह मुकाम हासिल किया है।

-उमेश यादव, तेज गेंदबाज

नहीं कर पाएगा कोई मुकाबला

सचिन पा जी के 100 वें शतक पर मैं बेहद खुश हूं। वे महान खिलाड़ी हैं और उन्हें इसके लिए जितनी शुभकामनाएं दी जाएं उतनी कम हैं। उनका न कोई मुकाबला कर सका है और न ही आगे कोई कर पाएगा।

-दिनेश कार्तिक, विकेटकीपर

जो कहूं कम है

मैंने सचिन जैसे महान खिलाड़ी के साथ समय बिताया है। उनके 100वें शतक के बारे में मैं जो भी कहूं वो कम है। मेरे पास वे शब्द नहीं हैं जिनसे सचिन की काबिलियत को बयां किया जा सके।

- ए.मुकुंद, बैट्समैन

हैट्स ऑफ टु मास्टर

हैट्स ऑफ टु मास्टर। वे जिस अदा से बल्लेबाजी करते हैं, उसका पूरी दुनिया दीवानी है। उन्होंने अपने जीवन के 22 साल क्रिकेट को दिए हैं। उन्होंने अपने आप पर कम और युवाओं पर अधिक जोर दिया है। मैं उन्हीं भाग्यशाली युवाओं में से एक हूं।

-पीयूष चावला, लेग स्पिन

छू तक नहीं पाएगा कोई रिकॉर्ड

पा जी ने जो किया है, वह कोई नहीं कर सकता। इस रिकॉर्ड के लिए सचिन का परिवार भी बधाई का पात्र है। मैं खुशनसीब हूं की इस महान खिलाड़ी के साथ खेल पाया। यह रिकॉर्ड आलोचकों को करारा जवाब है जो सचिन को संन्यास लेने की सलाह देते हैं।

- मोहम्मद कैफ, बैट्समैन

हालात उनके मुताबिक बदलते हैं

सचिन के 100वें शतक पर उनके फैंस, फैमिली और पूरी टीम को बधाई देता हूं। याद है मुझे जब मेरे मैच से पहले सचिन ने मुझे फ्री माइंड खेलने को कहा था। वे क्रिकेट के भगवान हैं और मैदान में हालात उनके अनुसार बदलते हैं वे हालात के मुताबिक नहीं।

- हरविंदर सिंह, तेज गेंदबाज

Monday, 20 February 2012

अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'

'सुपारी किलर...' एपिसोड-6 

 
80 के दशक में मुंबई में स्मग्लिंग से लेकर अपराध के हर तरीकों पर वरदराजन मुदलियार, करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ़ हाजी मस्तान का नाम एक 'ब्रांड' बन चुका था. इनके लिए ब्रांड शब्द का इस्तेमाल थोड़ा अटपटा जरुर लगता है, लेकिन ये छोटा सा शब्द काली दुनिया के इनके बड़े साम्राज्य को समझने का बस एक शॉर्टकट तरीका है. 

 
वरदराजन मुदलियार, हाजी मस्तान और करीम लाला के बाद जिस नाम ने इनकी जगह लेना शुरू किया वो था 'दाउद इब्राहीम'. वैसे तो इस नाम से ज्यादातर लोग परिचित हैं ही. सभी को पता है कि दाउद जिस कंपनी (गैंग) को चलाता है, उसे ही शॉर्ट में 'डी-कंपनी' भी कहा जाता है. दाउद पर आधारित अपनी इस श्रृंखला में हम आपको कुछ ऐसी सच्चाइयों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं.
 
डर के साथ नफरत फैलाने वाला 'पहला डॉन'
 
मुंबई में जो लोग अब तक डॉन के नाम से अपना प्रभाव रखते थे वो भले ही स्मग्लिंग जैसे गैरकानूनी काम में लगे हुए थे, और उनके नाम का लोगों में डर था, लेकिन दाउद इस दुनिया में उभरा ऐसा पहला नाम था जिसने डर के साथ नफरत फैलाने का भी 'धंधा' शुरू किया. इसकी शुरुवात 1990 में उसके अफगानिस्तान जाने से ही हो गई थी, लेकिन 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल बॉम्ब ब्लास्ट ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी. 

 
इसके बाद तो उसका नाम देश ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा में आ गया. 2001 में अमेरिका पर हुए आतंकी हमले से लेकर, 2003 में भारतीय संसद पर हमला, गुजरात में ब्लास्ट जैसी वारदातों से उसका नाम जुड़ने लगा. जल्द ही पता चला कि उसके सम्बन्ध अल-कायदा से लेकर ओसामा बिन लादेन तक से हैं. 

 
दुनिया भर में बन गया आतंक का पर्याय 

 
2003 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दाउद को 'अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी' घोषित किया, जबकि 2003 में ही भारत ने भी आतंकियों की हिट लिस्ट में दाउद का नाम सबसे ऊपर लिख दिया. अपराध और आतंक की उसकी दुनिया जिस तेजी से बढ़ रही थी, उसी तेजी से उसकी बदनामी का ग्राफ भी उठ रहा था. 2008 में फ़ोर्ब्स ने 'दुनिया के 10 सबसे खूंखार अपराधियों' की सूची में दाउद का नाम शामिल किया.  

 
बढ़ते आतंक और मासूमों को निशाना बनाने का उसका यह खेल भले ही बहुत तेजी से पनप रहा था, लेकिन बढ़ रहे अत्याचार ने अपने ही गैंग में उसका सबसे बड़ा विरोधी पैदा कर दिया. इस शख्स ने दाउद के मजबूत किले में ऐसी सेंध लगाई कि एक-एक कर इसकी दीवारें ढहने लगीं.

 
'सुपारी किलर...' की अगली कड़ी में जानिए क्यों और कैसे इस अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी की जड़ों को खोदने का काम उसके ही एक गुर्गे ने किया...

शाम 6.15, रात 10, 12.30 से एक बजे तक और तड़के 4 बजे शिव पूजा का मुहूर्त

माह फाल्गुन, पक्ष कृष्ण, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र श्रवण और योग अमृत उस पर दिन सोमवार। महाशिवरात्रि पर ऐसा संयोग बना है 1955 के बाद पहली बार। वैसे 10 साल बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रवण नक्षत्र और अमृत सिद्धि योग बना है।
तीन साल बाद सोमवार को महाशिवरात्रि पड़ रही है। इन सभी संयोगों की वजह से इस बार की महाशिवरात्रि का महत्व बढ़ गया है। पं. प्रियाशरण त्रिपाठी ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 3.31 मिनट से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।
यह 21 फरवरी की सुबह 3.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी। नियमानुसार रात में पड़ने वाली चतुर्दशी और अमावस्या को महाशिवरात्रि मनाने का विधान है। इसका उपवास त्रयोदशी से शुरू होता है। महाशिवरात्रि में इस बार दिन सोमवार, श्रवण नक्षत्र, अमृत और सिद्धि योग बन रहा है। इसकी वजह से महाशिवरात्रि दुर्लभ संयोग लेकर आई है। उन्होंने कहा कि साधक एक दिन पहले एक समय का भोजन करे। दूसरे दिन सुबह शिव मंदिर में उत्तर दिशा की ओर मुंह कर भगवान शिव के पूजन का संकल्प ले। रात में भगवान शिव का उनके परिवार सहित पूजन करने से सभी कष्टों का निवारण होगा। सकल मनोरथ सिद्ध होंगे और भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

इसलिए मनाई जाती है महाशिवरात्रि
मां महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग का प्रादुर्भाव हुआ था। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। दोनों ने इस दिन गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया था। इसी अवसर पर यह पर्व मनाया जाता है (विस्‍तार से पढ़ने के लिए पहले रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें)
राहू और कालसर्प से निवारण
संस्कृत महाविद्यालय के वेद विभाग के अध्यक्ष पं. रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि कालसर्प योग, राहू काल से पीड़ित, कैरियर में बाधा और संतानहीन लोगों को महाशिवरात्रि के दिन कांसे के पात्र में तिल भरकर उसमें चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा रखकर दान करना चाहिए। इससे सभी तरह के कष्टों का निवारण होता है।
पूजन के मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी समय भगवान का अभिषेक किया जा सकता है। किंतु गोधुली बेला यानी शाम 6.15 बजे, रात 10, मध्यरात्रि में 12.30 से एक बजे तक और दूसरे दिन सुबह 4 बजे चार प्रहर में पूजा का मुहूर्त है।
क्या करें
शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए रात्रि जागरण करें।
आंक के फूल, धतूरे और भांग, बेलपत्र, केसर युक्त चंदन आदि से शिवलिंग की पूजा कर मेवे का भोग लगाएं।
4 प्रहर की पूजा करनी चाहिए। मध्यरात्रि का विशेष महत्व।

उज्जैन में शिवरात्रि महापर्व पर भगवान महाकाल के श्रद्धालुओं को 44 घंटे तक दिव्य दर्शन देंगे। रविवार-सोमवार की मध्य रात 2.30 बजे महाकाल मंदिर गर्भगृह के पट खुले। अब 21 फरवरी की रात 11 बजे तक बाबा महाकाल लाखों श्रद्धालुओं को निरंतर दर्शन देंगे।

पुजारियों ने परंपरा अनुसार प्रथम घंटी बजाकर भगवान को जगाया। हरिओम जल, पंचामृत अभिषेक, पूजन के पश्चात अल सुबह 3 बजे भस्मारती शुरू हुई। सोमवार सुबह 6 बजे से आम लोगों के लिए दर्शन शुरू करा दिया गया है। ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास ने कहा कि सालों बाद शिवरात्रि श्रवण नक्षत्र में आई है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग है, जो पूजन व खरीदी के लिए शुभ है।

Thursday, 25 August 2011

anna hajari ansan

जयपुर(प्रदेश के विभिन्न अंचलों से)। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के समर्थन में प्रदेशभर में धरने, प्रदर्शन, रैली आदि का आयोजन किया गया। राज्य के कई इलाकों में बंद भी रखे गए।

जोधपुर संभाग के मेड़तासिटी, लाड़नूं कस्बे बंद रहे। उदयपुर संभाग में प्रदर्शन व कई कस्बे बंद रहे। कोटा संभाग में जलवाड़ा, भवानीमंड़ी, डग और रटलाई कस्बे बंद रहे। भीलवाड़ा के शाहपुरा में विहिप कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। यहां तीन कस्बे बंद रहे।

शेखावाटी में भी आंदोलन को जोरदार समर्थन मिल रहा है। बीकानेर संभाग में इंडिया अगेंस्ट करप्शन का धरना और आमरण अनशन जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने भी धरने में समर्थन दिया। शाम को एक शाम देश के नाम आयोजित हुआ। पाली, समेरपुर, सोजत, जैतारण, सहित अन्य कस्बों में प्रदर्शन व रैली निकाली।